Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। इस टीम ने 13 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं। सीएसके 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

इस टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले गंवाने के बाद अगले 2 मैच जीते थे। अगर इस टीम के पिछले 5 मुकाबलों को देखें, तो जीत की हैट्रिक लगाने के बाद किंग्स को लगातार 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की दौड़ में बने रहने के लिए उसे जीटी के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा। सीएसके को अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए भी यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा; अगर दूसरी टीमों के नतीजे उनके पक्ष में जाते हैं, तो चौथी टीम का फैसला करने में नेट रन रेट की अहम भूमिका हो सकती है।

दूसरी तरफ, आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी है। इस टीम ने 13 में से 8 मैच अपने नाम किए हैं। जीटी फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है। यह टीम लीग स्टेज का समापन शानदार तरीके से करके टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। जीटी ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है।

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजराट टाइंटस ने 5 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 जीत दर्ज की हैं।

Advertisement

दूसरी तरफ, आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी है। इस टीम ने 13 में से 8 मैच अपने नाम किए हैं। जीटी फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है। यह टीम लीग स्टेज का समापन शानदार तरीके से करके टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। जीटी ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार