Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 9 विकेट से रौंदा। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने टॉप-2 पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 में से 6 मुकाबले जीतकर फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, 8 में से 5 मुकाबले गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर है।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर डेब्यूटेंट साहिल परख (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने सिर्फ 8 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए।

यहां से डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन जुटाए। डेविड 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 33 गेंदों में 3 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली। इनके अलावा, काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवरों में महज 12 रन देकर 4 विकेट निकाले। इनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। रासिख सलाम डार, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट निकाला।

यहां से डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन जुटाए। डेविड 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 33 गेंदों में 3 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली। इनके अलावा, काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने कोहली के साथ 22 गेंदों में 51 रन की अटूट साझेदारी करते हुए आरसीबी की टीम को आसान जीत दिलाई। कोहली 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पड्डिकल ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेली। डीसी की तरफ से एकमात्र सफलता काइल जैमीसन के हाथ लगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार