Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की तरफ से ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन जोड़े। वैभव ने 18 गेंदों में 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 31 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान रियान पराग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रियान 4 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

Advertisement

शिमरोन हेटमायर ने आगाज अच्छा किया, लेकिन वह 8 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद अशोक शर्मा की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच थमा बैठे। डोनोवन फरेरा को कगिसो रबाडा ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। हालांकि, ध्रुव जुरैल एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। जुरैल ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा 7 और जोफ्रा आर्चर एक रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। वहीं, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन जोड़े। वैभव ने 18 गेंदों में 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 31 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान रियान पराग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रियान 4 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में राशिद खान की अगुवाई में गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार