आईपीएल 2026: रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद किस टीम के पर्स में कितना पैसा बचा?
रिटेंशन के बाद केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा है। आंद्रे रसेल (12 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपए) जैसे महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद केकेआर के पर्स में 64.30 करोड़ हैं। केकेआर के पास 13 जगह खाली हैं, जिनमें छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं। सीएसके नीलामी में दूसरी धनी टीम के रूप में उतरेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद पर्स में बचे पैसों के आधार पर तीसरी धनी टीम है। एसआरएच के पर्स में 25.50 करोड़ हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास 22.95 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.80 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 12.90 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़, और मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ है।
मुंबई इंडियंस ऑक्शन में सबसे कम पैसों के साथ उतरेगी। एमआई ने अपने सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास 22.95 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.80 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 12.90 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़, और मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा सक्रिय केकेआर और सीएसके नजर आएंगी।