Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। एसआरएच की जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 79 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

ईशान किशन इस सीजन 14 मुकाबलों में 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 569 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। ऑरेंज कैप पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन का कब्जा बरकरार है। सुदर्शन ने 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 638 रन बनाए हैं।

Advertisement

शुभमन गिल 13 मुकाबलों में 616 रन बनाकर दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों में 51 रनों की तेज तर्रार पारी खेलने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 606 रनों के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। 13 मुकाबलों में 579 रनों के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चौथे पायदान पर हैं।

ईशान किशन इस सीजन 14 मुकाबलों में 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 569 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। ऑरेंज कैप पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन का कब्जा बरकरार है। सुदर्शन ने 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 638 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 4 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। कप्तान रजत पाटीदार ने आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 44 रनों का योगदान दिया। हालांकि, एसआरएच के खिलाफ मिली हार के बावजूद आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और टीम ने पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार