Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सामना रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। एलएसजी के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सीएसके के घरेलू मैदान पर इतिहास रच दिया है।
इंग्लिस एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अपना अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों में पूरा किया। इंग्लिस लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से भी आईपीएल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 257 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 6 छक्के लगाए।
जोश इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी के बूते एलएसजी ने अपने 50 रन सिर्फ 3.4 ओवर में पूरे किए। यह लखनऊ सुपर जायंट्स का इस लीग में संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम अर्धशतक है। इससे पहले, साल 2023 में एलएसजी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही 3.4 ओवर में पचास रन पूरे किए थे। छह ओवर के पावरप्ले में इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 74 रन बनाए। वह पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लिस एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अपना अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों में पूरा किया। इंग्लिस लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से भी आईपीएल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 257 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 6 छक्के लगाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
कप्तान ऋषभ पंत भी 12 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लिस ने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और वह 85 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इंग्लिस अपने शतक से चूक गए। इस मुकाबले के लिए एलएसजी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जोश इंग्लिस की टीम में वापसी हुई है, तो आवेश खान को मयंक यादव की जगह पर मौका दिया गया है।