Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता राइडर्स राइडर्स (केकआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बुधवार को ईडन गार्डन्स में केकेआर 'करो या मरो' के इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी, जबकि एमआई पहले ही इस दौड़ से बाहर है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खेमे में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स 12 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 12 में से 8 मैच गंवाए हैं। यह टीम फिलहाल 9वें पायदान पर है।

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमें अगले दोनों मैच जीतने हैं। हम वर्तमान पर ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ ऐसे पल आए थे, जिनका अगर हमने सही फायदा उठाया होता, तो आज हालात कुछ और होते। सच कहूं तो, विकेट को समझना थोड़ा मुश्किल है। हमें पूरे 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।"

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते। यह एक ऐसी पिच है जो काफी समय से कवर्स के नीचे थी। हम देखना चाहते थे कि यह कैसा बर्ताव करती है। हमें अभी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना है, अच्छा क्रिकेट खेलना है और खेल का आनंद लेना है। मैं वापस (प्लेइंग इलेवन में) आ गया हूं।"

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमें अगले दोनों मैच जीतने हैं। हम वर्तमान पर ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ ऐसे पल आए थे, जिनका अगर हमने सही फायदा उठाया होता, तो आज हालात कुछ और होते। सच कहूं तो, विकेट को समझना थोड़ा मुश्किल है। हमें पूरे 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम उसी टीम के साथ मैदान में उतर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार