Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। केकेआर ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि एसआरएच ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना है।

Advertisement

दोनों टीमें सीजन की पहली जीत का स्वाद चखना चाहेंगी, क्योंकि उन्हें अपने-अपने पहले मुकाबले में हार नसीब हुई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मात दी थी, जबकि एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु ने इतने ही विकेट से हराया था।

Advertisement

गुरुवार को टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी थीं। आमतौर पर हमें इतनी घास और बारिश देखने को नहीं मिलती, इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ओस के बारे में निश्चित तौर पर नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है। 40 ओवरों तक स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"

टॉस गंवाने के बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी। इस मैच में हम चीजों को आसान रखने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में एक बदलाव है। शिवांग कुमार की वापसी हुई है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उन्हें एक मौका दे रहे हैं।"

गुरुवार को टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी थीं। आमतौर पर हमें इतनी घास और बारिश देखने को नहीं मिलती, इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ओस के बारे में निश्चित तौर पर नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है। 40 ओवरों तक स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने और जयदेव उनादकट।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार