Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सामना गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रहा है। इस मुकाबले की मेजबानी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

Advertisement

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी की शुरुआत दमदार रही। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 56 गेंदों में 95 रन जोड़े। अर्शिन एक छोर संभालकर खड़े रहे, तो दूसरे छोर से मार्श ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच के 9वें ओवर में तेज बारिश शुरू होने के कारण मुकाबला को रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू हुआ, तो अर्शिन 24 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

अर्शिन के बाद मार्श को निकोलस पूरन के रूप में एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला। मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 14वें ओवर का अंत होते ही फिर से बारिश ने मैच में खलल डाली और मुकाबला को रोकना पड़ा। बारिश के कारण समय बर्बाद होने की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया।

बारिश की वजह से दूसरी बार ब्रेक के बाद मार्श 56 गेंदों में 111 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। अपनी शतकीय पारी में मार्श ने 9 चौके और 9 छक्के लगाए। पूरन ने 23 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि एडेन मार्करम एक रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

अर्शिन के बाद मार्श को निकोलस पूरन के रूप में एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला। मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 14वें ओवर का अंत होते ही फिर से बारिश ने मैच में खलल डाली और मुकाबला को रोकना पड़ा। बारिश के कारण समय बर्बाद होने की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत की कप्तानी में इस मुकाबले में मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव के साथ मैदान पर उतरी है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार