इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का धमाकेदार आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आमने-सामने हो रही इन दोनों टीमों के बीच एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Advertisement

बेंगलुरु का मौसम दिन के मुकाबले काफी बेहतर रहेगा। मैच के समय तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। इस मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है। ह्यूमिडिटी लगभग 40 प्रतिशत रहेगी। दूसरी पारी के दौरान ओस का असर रह सकता है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इसकी वजह छोटी बाउंड्री और गेंद को बाउंस मिलना है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, इसलिए बल्लेबाज यहां बेझिझक अपने शॉट खेल सकते हैं। इससे बड़े शॉट लगाना काफी आसान होता है। गेंदबाजों को लाइन लेंथ चूकने की स्थिति में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। पिछले तीन सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 194 रहा है।

आरसीबी और एसआरएच के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं। 14 मैचों में एसआरएच विजयी रही है, जबकि 11 मैच आरसीबी जीती है। 1 मैच टाई रहा है। पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने 2 और एसआरएच ने 3 मैच जीते हैं।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव

एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन

इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर: सलील अरोड़ा

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार