आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं।

Advertisement

हालांकि, यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि कमिंस फिटनेस समस्याओं की वजह से सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके बावजूद, उनका टीम से जुड़ना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह उम्मीद से पहले वापसी कर सकते हैं। कमिंस एक बड़े खिलाड़ी और सफल कप्तान हैं। उनके होने से निश्चित रूप से एसआरएच के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Advertisement

कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को एसआरएच की कप्तानी सौंपी गई है। ईशान 25 मार्च को मुंबई में होने वाली आईपीएल कप्तानों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में फोटो सेशन से होगी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ब्रॉडकास्टर्स के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

कमिंस के अलावा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं है, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए स्टार्क के वर्कलोड को मैनेज कर रहा है।

एसआरएच के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दी है। मलिंगा के आने से टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी। मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह कामिंदु मेंडिस के साथ भारत आएंगे। मेंडिस को पहले ही एनओसी मिल चुकी है।

कमिंस के अलावा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं है, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए स्टार्क के वर्कलोड को मैनेज कर रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एसआरएच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ उद्घाटन मुकाबला खेलेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार