Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर फिल सॉल्ट चोटिल उंगली के स्कैन के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। सॉल्ट टीम के आखिरी तीन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उनके हमवतन जैकब बेथेल को टॉप ऑर्डर में विराट कोहली का साझेदार बनाया गया है।

Advertisement

29 वर्षीय सॉल्ट ने 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव लगाई थी। इस प्रयास में सॉल्ट अपने बाएं हाथ की उंगली चोटिल करवा बैठे थे।

Advertisement

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट नेशनल टीम के मैनेजमेंट के कहने पर आगे की जांच के लिए घर लौट आए। सॉल्ट का इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है।

29 वर्षीय सॉल्ट ने 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव लगाई थी। इस प्रयास में सॉल्ट अपने बाएं हाथ की उंगली चोटिल करवा बैठे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिल सॉल्ट ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 33.66 की औसत के साथ 202 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। आरसीबी फिलहाल 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अपने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं। आरसीबी अपना अगला मुकाबला 7 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार