Punjab Kings: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार दोपहर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 61वां मैच खेला जाएगा। आरसीबी का मकसद इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना होगा।
आईपीएल 2025 के फाइनलिस्ट इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। पिछली बार जब वे भिड़े थे, तो आरसीबी ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन में दोनों टीमें बहुत अलग-अलग स्थितियों में हैं।
पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। इस टीम ने 7 में से एक भी मैच नहीं गंवाया। इस बीच एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा। पीबीकेएस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में उनकी लय बिगड़ गई है। श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब किंग्स 12 मुकाबलों में 13 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। जैसे-जैसे प्लेऑफ की लड़ाई तेज हो रही है, पंजाब किंग्स इस गिरावट को रोकने और टॉप-4 में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने को बेताब होगी।
दूसरी तरफ, 12 में से 8 मैच जीतकर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम के पास 16 अंक हैं। एक जीत आरसीबी के लिए प्लेऑफ की टिकट को सुनिश्चित कर सकती है। आरसीबी की कोशिश किंग्स के खिलाफ जीत के साथ टॉप-2 में जगह बनाने की होगी। आरसीबी ने अपने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। विराट कोहली के शतक ने टीम का हौसला बढ़ाया है।
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास में अब तक 37 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं।
दूसरी तरफ, 12 में से 8 मैच जीतकर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम के पास 16 अंक हैं। एक जीत आरसीबी के लिए प्लेऑफ की टिकट को सुनिश्चित कर सकती है। आरसीबी की कोशिश किंग्स के खिलाफ जीत के साथ टॉप-2 में जगह बनाने की होगी। आरसीबी ने अपने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। विराट कोहली के शतक ने टीम का हौसला बढ़ाया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।