आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। जीटी के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि विराट कोहली का रिकॉर्ड प्लेऑफ मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा है।

Advertisement

पहले क्वालिफायर में हालिया फॉर्म को देखते हुए विराट कोहली को गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं और वह 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं। पहले क्वालिफायर में भी आरसीबी को उनसे दमदार प्रदर्शन की आस है। हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रखने वाले कोहली प्लेऑफ मुकाबलों में संघर्ष करते नजर आते हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। जीटी के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि विराट कोहली का रिकॉर्ड प्लेऑफ मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, कोहली को गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक रास आता है। जीटी के खिलाफ विराट ने अब तक आईपीएल में कुल 8 पारियां खेली हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 76.66 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 460 रन निकले हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल 2026 में जीटी के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वहीं, जीटी से हुई दूसरी भिड़ंत में कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार