Narendra Modi Stadium: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस की जगह टीम में शामिल किया है। एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

इससे पहले, 31 वर्षीय जॉनसन ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 सीजन के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने लीग से अपना नाम वापस ले लिया। जॉनसन ने पीएसएल छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था।

Advertisement

आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए चोटिल नाथन एलिस की जगह एक खिलाड़ी को चुना है। स्पेंसर जॉनसन, एलिस की जगह 1.5 करोड़ रुपए में सीएसके में शामिल होंगे।"

जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 5 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की ओर से 5 मैच खेले, जिसमें 4 विकेट निकाले। अगले साल उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से 4 मैच खेले, जिसमें 1 विकेट अपने नाम किया।

जॉनसन पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नाथन एलिस की कमी को पूरा करेंगे, जिन्होंने 7 आईपीएल मुकाबलों में 19 विकेट निकाले हैं। पंजाब किंग्स के साथ चार सीजन बिताने के बाद 2025 के मेगा ऑक्शन में सीएसके ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, और 2026 सीजन से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा था।

जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 5 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की ओर से 5 मैच खेले, जिसमें 4 विकेट निकाले। अगले साल उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से 4 मैच खेले, जिसमें 1 विकेट अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बीते सीजन चेन्नई सुपर किंग्स सबसे निचले पायदान पर रही थी। आईपीएल 2025 में इस टीम ने 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीते और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार