आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। गुरुवार को इस मैच में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर एसआरएच ने आईपीएल इतिहास का अपना संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने जबरदस्त शुरुआत दी। हेड और अभिषेक बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने पावरप्ले में जमकर चौके-छक्के लगाए। हेड ने महज 21 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। एसआरएच ने छह ओवर के पावरप्ले में एक विकेट खोकर 84 रन बनाए, जो आईपीएल के पावरप्ले में टीम का संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 125 रन बनाए थे, जो इस लीग के इतिहास में टीम का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, 2024 में ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एसआरएच ने पावरप्ले में 107 रन बनाए थे। साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट खोकर पावरप्ले में 94 रन जुटाए थे, जो एसआरएच का पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, साल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ एसआरएच ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 84 रन जोड़े थे।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने जबरदस्त शुरुआत दी। हेड और अभिषेक बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने पावरप्ले में जमकर चौके-छक्के लगाए। हेड ने महज 21 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। एसआरएच ने छह ओवर के पावरप्ले में एक विकेट खोकर 84 रन बनाए, जो आईपीएल के पावरप्ले में टीम का संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। हालांकि, टीम के गेंदबाज 202 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। आरसीबी ने लक्ष्य को 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था।