कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल 2026 में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। आईपीएल 2025 के बाद उन्होंने लीग से संन्यास की घोषणा कर दी थी। केकेआर ने अपने इस दिग्गज खिलाड़ी के सम्मान में उनकी 12 नंबर की जर्सी को मंगलवार को हुए कार्यक्रम में रिटायर करने की घोषणा की।

Advertisement

केकेआर के पिछले एक दशक में सफर में आंद्रे रसेल का बल्ले और गेंद से बेहतरीन और यादगार प्रदर्शन रहा है। रसेल केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

रसेल 2014 में केकेआर से जुड़े थे और 2025 तक लगातार इस टीम के लिए खेले। इस दौरान 139 मैचों की 115 पारियों में 13 अर्धशतकों की मदद से 2,658 रन बनाए। रसेल का स्ट्राइक रेट 175.09 रहा। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर रसेल ने केकेआर को ऐसे-ऐसे मैच जिताएं हैं जिसमें जीत की कल्पना भी नहीं थी।

केकेआर के लिए रसेल से ज्यादा रन टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के नाम दर्ज है। गंभीर ने 2011 से 2017 के बीच 123 मैचों की 122 पारियों में 30 अर्धशतक लगाते हुए 3,376 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन है।

गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में केकेआर को चैंपियन बनाया था। इसके बाद 2024 में केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चैंपियन बनी। उस समय गंभीर मेंटॉर थे।

अगर गेंदबाजी की बात करें तो रसेल ने 139 मैचों की 119 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 124 विकेट लिए हैं। इस दौरान एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि 1 बार और 4 विकेट लेने की उपलब्धि 2 बार उनके नाम दर्ज है। रसेल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है।

Advertisement

गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में केकेआर को चैंपियन बनाया था। इसके बाद 2024 में केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चैंपियन बनी। उस समय गंभीर मेंटॉर थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

आंद्रे रसेल आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए 'पावर कोच' की भूमिका में नजर आएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार