इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पश्चिम बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगा है। मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभिषेक पोरेल इसी जिले के चंदननगर के रहने वाले हैं।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, 23 वर्षीय अभिषेक ने इन आरोपों को गलत बताया है। पता चला है कि अभिषेक अभी बेंगलुरु में हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अभिषेक पोरेल के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

हालांकि, डेढ़ साल पहले उनके बीच कुछ समस्याएं पैदा हुईं और मामला पुलिस स्टेशन तक भी पहुंचा, लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इस बार, युवती अपनी मां के साथ आई और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

मामला सामने आने के बाद हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने मोगरा पुलिस स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सौमेन बिस्वास और डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिंह महापात्रा के साथ मामले पर चर्चा की। पुलिस ने पुष्टि की है कि जांच शुरू हो गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शिकायत दर्ज कर ली गई है। हमने जांच शुरू कर दी है।"

Advertisement

मामला सामने आने के बाद हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने मोगरा पुलिस स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सौमेन बिस्वास और डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिंह महापात्रा के साथ मामले पर चर्चा की। पुलिस ने पुष्टि की है कि जांच शुरू हो गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक पोरेल ने आईपीएल के 35 मुकाबलों में 25.63 की औसत के साथ 769 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। वह 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में 43.84 की औसत के साथ 833 रन बना चुके हैं, जबकि 61 टी20 मुकाबलों में 30 की औसत के साथ 1,590 रन जोड़े हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार