Aimee Maguire: आयरलैंड की युवा स्पिनर एमी मैग्वायर को गेंदबाजी एक्शन के सफल पुनर्मूल्यांकन के बाद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।

Advertisement

इस साल 10 जनवरी को राजकोट में भारत के खिलाफ आईसीसी महिला चैंपियनशिप के पहले वनडे के दौरान मैग्वायर के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया गया था। इसके बाद 21 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम के लॉफबोरो स्थित आईसीसी एक्रेडिटेड टेस्टिंग सेंटर में उनका गेंदबाजी मूल्यांकन किया गया। यहां पता चला कि एमी के गेंदबाजी एक्शन में एल्बो एक्सटेंशन आईसीसी के अवैध गेंदबाजी नियमों के तहत अनुमत 15 डिग्री के स्तर से अधिक है।

Advertisement

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "सुधारात्मक कार्य और पुनर्मूल्यांकन के बाद, आयरलैंड की स्पिनर एमी मैग्वायर का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी फिर से शुरू कर सकती हैं।"

आईसीसी की तरफ से मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में मैग्वायर के नए गेंदबाजी एक्शन के स्वतंत्र मूल्यांकन से यह निष्कर्ष निकला कि कोहनी का विस्तार आईसीसी के अवैध गेंदबाजी नियमों के तहत अनुमत 15 डिग्री की सहनशीलता के स्तर के भीतर था।

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा, "हम लॉफबोरो में एमी के परीक्षण के परिणामों से बहुत खुश हैं। एमी ने अपने एक्शन को नए सिरे से ढालने के लिए काफी मेहनत की है। इसका पूरा श्रेय जेम्स कैमरून-डॉव और पूरी सीनियर महिला टीम के सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों को जाता है, जिन्होंने पिछले छह महीनों में एमी को सपोर्ट किया। हम धीरे-धीरे एमी को सीनियर टीम के हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम में वापस शामिल करेंगे। हम एमी को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर फिर से शुरू करते देखने के लिए उत्सुक हैं।"

एमी आयरलैंड की सलामी गेंदबाज जेन मैग्वायर की छोटी बहन हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर पांच शिकार करते हुए सुर्खियां बटोरी थीं।

Advertisement

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा, "हम लॉफबोरो में एमी के परीक्षण के परिणामों से बहुत खुश हैं। एमी ने अपने एक्शन को नए सिरे से ढालने के लिए काफी मेहनत की है। इसका पूरा श्रेय जेम्स कैमरून-डॉव और पूरी सीनियर महिला टीम के सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों को जाता है, जिन्होंने पिछले छह महीनों में एमी को सपोर्ट किया। हम धीरे-धीरे एमी को सीनियर टीम के हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम में वापस शामिल करेंगे। हम एमी को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर फिर से शुरू करते देखने के लिए उत्सुक हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड बुधवार से घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार