22 वर्षीय बल्लेबाज आयुष पांडे इंडिया 'ए' टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें श्रीलंका-ए के खिलाफ 25 जून से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाली 2 चार दिवसीय टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए चुना गया है।

Advertisement

टीम में चयन से खुश आयुष पांडे ने मंगलवार को 'आईएएनएस' के साथ बातचीत में कहा, "यह मेरे लिए बेहद गर्व का पल है, क्योंकि मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मैं जिसके लिए मेहनत करता था, उसके लिए मौका मिला है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।"

Advertisement

युवा बल्लेबाज ने बताया कि भारत के लिए खेलना उनका हमेशा से सपना रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से भारत की तरफ से खेलने का मौका पाने के लिए मेहनत कर रहा हूं। परिवार ने शुरू से ही मुझे सपोर्ट किया है। परिवार ने मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला और प्रैक्टिस के लिए काफी प्रोत्साहित किया। मुझे आगे भी बहुत मेहनत करनी है। हमेशा कोशिश रहेगी कि जो मुझे मौका मिले उसमें अपना शत प्रतिशत दूं।"

आयुष ने परिवार को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कहा, "मैं अपने माता-पिता और अपने पूरे परिवार को टीम में चयन का श्रेय देना चाहूंगा। क्रिकेट एसोसिएशन से हमें काफी सपोर्ट मिलता है। मैंने जब से अंडर 14 में राज्य का प्रतिनिधित्व किया, तभी से सपोर्ट मिला।"

युवा बल्लेबाज ने बताया कि भारत के लिए खेलना उनका हमेशा से सपना रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से भारत की तरफ से खेलने का मौका पाने के लिए मेहनत कर रहा हूं। परिवार ने शुरू से ही मुझे सपोर्ट किया है। परिवार ने मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला और प्रैक्टिस के लिए काफी प्रोत्साहित किया। मुझे आगे भी बहुत मेहनत करनी है। हमेशा कोशिश रहेगी कि जो मुझे मौका मिले उसमें अपना शत प्रतिशत दूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

19 सितंबर 2023 को पटना (बिहार) में जन्मे आयुष पांडे ने 19 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 47.66 की औसत के साथ 1,430 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले। वहीं, 6 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 268 रन हैं। आयुष ने अपने करियर में 9 टी20 मैच भी खेले हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार