India Vs South Africa: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए चोटिल हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। इससे पहले सैनी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल चुके हैं। वह घायल राणा की जगह 75 लाख रुपये में टीम में शामिल होंगे।
राणा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने दाहिने घुटने में लिगामेंट में खिंचाव के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिससे केकेआर की बॉलिंग यूनिट और कमजोर पड़ गई थी। आकाश दीप और मथीशा पथिराना भी चोट के कारण बाहर हैं।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने आईपीएल करियर में अब तक 32 मुकाबले खेले, जिसमें 23 विकेट निकाले। इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में भी 23 विकेट लिए हैं।
तीन बार की चैंपियन केकेआर की टीम में शामिल होने के बाद सैनी ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि जिस तरह से हम कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम लेते हैं, अगर आपको किसी को इसके बारे में समझाना हो, तो इसमें एक अलग ही एहसास होता है। इसलिए, एक नाइट राइडर के तौर पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे इसके बारे में बीती रात पता चला। जैसे ही मुझे इसके बारे में पता चला, समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं।"
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने आईपीएल करियर में अब तक 32 मुकाबले खेले, जिसमें 23 विकेट निकाले। इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में भी 23 विकेट लिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
तेज गेंदबाज ने कहा, "अगर मैं इस मौके को कोई और नाम दूं, तो इसे 'पुनरुत्थान' कह सकता हूं। क्योंकि पिछले 2-3 वर्षों में मेरी यात्रा उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन उस समय सबसे जरूरी डटे रहना था। जब उतार-चढ़ाव आए, तब भी मैंने खुद को संभाला, अभ्यास किया और मेहनत करना नहीं छोड़ा। इसी का नतीजा है कि मुझे यह मौका मिला। इसलिए मैं इसे अपना 'पुनरुत्थान' कह सकता हूं।"