न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम से मिले 139 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुछ दमदार शॉट लगाने के बाद विल यंग 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैमपैन अनलकी रहे और वह बिना खाता खोले रनआउट होकर पवेलियन लौटे। हेनरी निकोल्स भी सिर्फ 17 रन ही बना सके। डेरिल मिचेल भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 43 गेंदों का सामना करने के बाद 28 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट जीरो पर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद टॉम लाथम और माइकल ब्रेसवेल ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से जीत दिलाई। लाथम 61 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ब्रेसवेल 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की तरफ से खैरी पियरे ने 33 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुछ दमदार शॉट लगाने के बाद विल यंग 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैमपैन अनलकी रहे और वह बिना खाता खोले रनआउट होकर पवेलियन लौटे। हेनरी निकोल्स भी सिर्फ 17 रन ही बना सके। डेरिल मिचेल भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 43 गेंदों का सामना करने के बाद 28 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में जेडन लेनोक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।