लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ 19 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाकर निराशाजनक स्थिति में था लेकिन अब्दुल समद ने आखिरी ओवर में चार छक्कों सहित 27 रन बटोरे और टीम को 180 रन तक पहुंचा दिया।

Advertisement

लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी लेकिन तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी में उन्होंने बदौनी का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया। फिर बदोनी और मारक्रम के बीच चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई । इसके बाद मारक्रम का विकेट गिरने से लखनऊ की पारी की रफ्तार धीमी पड़ी लेकिन अंतिम ओवर में अब्दुल समद ने पासा पलट दिया और मोमेंटम लखनऊ की तरफ ले गए।

Advertisement

मारक्रम ने 45 गेंदों पर 66 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। बदौनी ने 34 गेंदों पर 50 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। समद ने 10 गेंदों पर नाबाद 30 रन में चार छक्के उड़ाए। निकोलस पूरन इस बार मात्र 11 रन बनाकर आउट हुए जिससे लखनऊ की रन गति कुछ धीमी पड़ गयी।

लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी लेकिन तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी में उन्होंने बदौनी का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया। फिर बदोनी और मारक्रम के बीच चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई । इसके बाद मारक्रम का विकेट गिरने से लखनऊ की पारी की रफ्तार धीमी पड़ी लेकिन अंतिम ओवर में अब्दुल समद ने पासा पलट दिया और मोमेंटम लखनऊ की तरफ ले गए।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार