Jasprit Bumrah: टी20 विश्व कप 2024 का 'शंखनाद' जल्द होने वाला है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि यूएसए और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले इस मेगा-इवेंट में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप 2022 से बाहर थे। इसके बाद उनकी एक सर्जरी भी हुई।

Advertisement

टी20 फॉर्मेट की बात करे तो, जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में 6.48 की इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट लेने के बाद इस मेगा इवेंट में शामिल हुए हैं।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "मेरे हिसाब से टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे। मुझे लगता है कि वह कई सालों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल 2024 में भी शानदार रहा है। वह नई गेंद को स्विंग कराते हैं, उनकी सीम अच्छी है और बुमराह नई गेंद से क्या कर सकते हैं, यह सबको पता है।''

"आईपीएल के अंतिम दिनों में उनका इकॉनमी रेट सात रन प्रति ओवर से भी कम था। वह विकेट लेते हैं। जब आप टी20 क्रिकेट में एक मुश्किल ओवर फेंकते हैं, तो आपको विकेट लेने का मौका मिलता है।"

उनका यह भी मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आगामी टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं।

Advertisement

पिछले साल के वनडे विश्व कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 15 मैचों में 191.55 की स्ट्राइक-रेट से 567 रन बनाए। हालांकि टूर्नामेंट के आखिरी दौर में उन्हें रनों के लिए संघर्ष करना पड़ा।

पोंटिंग ने आगे कहा, "मेरे अनुमान के मुताबिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ट्रेविस हेड होंगे। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो भी किया है, चाहे वह रेड-बॉल हो या व्हाइट-बॉल, वह अद्भुत रहा है। वह इस समय निडर क्रिकेट खेल रहे हैं।

"उनके आईपीएल में उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन जब उनका बल्ला चला, तो यह बहुत अच्छा रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए भी यह बिल्कुल वैसा ही होगा। इसलिए, वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे।

Advertisement

टी20 विश्व कप 2024, 1 जून को शुरू होगा जिसमें सह-मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच पहला मैच होगा।

ऑस्ट्रेलिया 5 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में ग्रुप बी के प्रतिद्वंद्वी ओमान के खिलाफ़ अभियान की शुरुआत करेगा।

भारत भी उसी दिन प्रतियोगिता का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ़ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार