Jay Shah: आईसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की नए सलाहकार परिषद की सदस्यता ग्रहण की है। यह सलाहकार परिषद, पुरानी विश्व क्रिकेट कमेटी की जगह लेगी।

Advertisement

पिछले साल जब एमसीसी ने विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स फ़ोरम का उद्घाटन किया था, तब शाह उसमें शामिल नहीं हुए थे। इस आयोजन में 100 से अधिक प्रमुख चेहरों ने हिस्सा लिया था और क्रिकेट के विकास की बात की थी।

Advertisement

हालांकि अब शाह, पूर्व एमसीसी अध्यक्ष कुमार संगकारा की अगुवाई वाले 13 सदस्यीय क्रिकेट कनेक्ट्स सलाहकार परिषद के संस्थापक सदस्य हैं।

एमसीसी ने इस दौरान यह भी घोषणा की है कि दूसरा विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स फ़ोरम 7 और 8 जून को लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल से पहले ठीक पहले आयोजित होगा।

एमसीसी प्रमुख मार्क निकोलस ने कहा, "क्रिकेट के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने हेतु क्रिकेट के कुछ सबसे प्रभावी चेहरों का स्वागत करने के लिए हम तैयार हैं।"

यह नया सलाहकार परिषद 2006 की गर्मियों में गठित विश्व क्रिकेट कमेटी की जगह लेगा। इस परिषद के अन्य संस्थापक सदस्यों में सौरव गांगुली, ग्रीम स्मिथ, एंड्र्यू स्ट्राउस, हेदर नाईट और जियो स्टार के सीईओ (खेल) संजोग गुप्ता का भी नाम है।

Advertisement

निकोलस ने कहा, "विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स सलाहकार परिषद का गठन एक महत्वपूर्ण क़दम है। हमने इस परिषद में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के कुछ बेहतरीन क्रिकेटिंग दिमाग़ों को शामिल किया है। मैं क्रिकेट की बेहतरी के लिए गठित इस अनुभवी समूह के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।"

विश्व क्रिकेट कमेटी एक स्वतंत्र और मज़बूत संस्था थी, जिनके पास औपचारिक रूप से तो कोई शक्ति नहीं थी लेकिन उनके सुझावों को अक्सर आईसीसी मानता था। विश्व क्रिकेट कमेटी के सुझाव पर ही डीआरएस , विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, दिन-रात्रि पिंक बॉल टेस्ट मैच और स्लो ओवर रेट टाइमआउट जैसी अवधारणाएं अस्तित्व में आईं।

नई गठित सलाहकार परिषद के सदस्य साल भर मिलते रहेंगे और इनकी एक वार्षिक बैठक भी होगी, जहां पर वे क्रिकेट की बेहतरी पर चर्चा करेंगे।

Advertisement

विश्व क्रिकेट कमेटी एक स्वतंत्र और मज़बूत संस्था थी, जिनके पास औपचारिक रूप से तो कोई शक्ति नहीं थी लेकिन उनके सुझावों को अक्सर आईसीसी मानता था। विश्व क्रिकेट कमेटी के सुझाव पर ही डीआरएस , विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, दिन-रात्रि पिंक बॉल टेस्ट मैच और स्लो ओवर रेट टाइमआउट जैसी अवधारणाएं अस्तित्व में आईं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार