इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 10 जून से रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में 'झारखंड टी20 क्रिकेट लीग' का आगाज होगा। बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, यह आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है।

Advertisement

6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Advertisement

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि धोनी ने समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उद्घाटन समारोह लीग के शुरुआती मुकाबले के समापन के बाद आयोजित होगा। इस अवसर पर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में छोटानागपुर रॉयल्स, रांची टाइटंस, कोयलांचल सुपर किंग्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स की टीमें हिस्सा लेंगी।

लीग चरण में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 22 जून को दो सेमीफाइनल और 23 जून को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 10 जून को दोपहर 12 बजे छोटानागपुर रॉयल्स बनाम रांची टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मुकाबला कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच होगा। 22 जून को पहला सेमीफाइनल टीम-1 बनाम टीम-4 और दूसरा सेमीफाइनल टीम-2 बनाम टीम-3 होगा। 23 जून को खिताबी मुकाबले में सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में छोटानागपुर रॉयल्स, रांची टाइटंस, कोयलांचल सुपर किंग्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स की टीमें हिस्सा लेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जेएससीए के अनुसार लीग चरण में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दिन में और दूसरा शाम को आयोजित होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण' जियो हॉटस्टार' और 'डीडी स्पोर्ट्स' पर किया जाएगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, जिससे क्रिकेट प्रेमी बिना टिकट मैचों का आनंद ले सकेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार