एशेज सीरीज हार चुकी इंग्लैंड को सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैचों से पहले बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में गस एटकिंसन को जगह दी गई है। मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जोफ्रा ने एडिलेड में गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी और पहली पारी में अर्धशतक लगाया था। उनका बाहर होना निश्चित तौर पर इंग्लैंड की मुश्किलों को और बढ़ाने वाला है।

Advertisement

मेलबर्न टेस्ट के लिए गस एटकिंसन की इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। वहीं बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल को भी जगह दी गई है। ओली पोप को बाहर कर दिया गया है। आर्चर और पोप की जगह एटकिंसन और बेथेल के रूप में दो बदलाव मेलबर्न टेस्ट में किए गए हैं। बेथेल पोप की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम मौजूदा एशेज सीरीज हार चुकी है। पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड में खेले गए सीरीज के शुरुआती तीनों टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड का प्रदर्शन आलोचना के घेरे में है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सीरीज में जिस तरह की शैली अपनाई है, उसकी आलोचना हो रही है। अगर बल्लेबाजी में इंग्लैंड ने थोड़ा धैर्य और संयम दिखाया होता, तो टीम एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज में बनी रह सकती थी।

कप्तान बेन स्टोक्स ने एडिलेड टेस्ट गंवाने के बाद कहा था कि वे जिस इरादे से ऑस्ट्रेलिया आए थे, वो पूरा नहीं हो सका। सीरीज में दो टेस्ट बचे हुए हैं जिसमें हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड 2015 के बाद से एशेज सीरीज जीतने में सफल नहीं रही है।

Advertisement

कप्तान बेन स्टोक्स ने एडिलेड टेस्ट गंवाने के बाद कहा था कि वे जिस इरादे से ऑस्ट्रेलिया आए थे, वो पूरा नहीं हो सका। सीरीज में दो टेस्ट बचे हुए हैं जिसमें हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार