ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 1 विकेट के अंतर से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच 59 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 84 रन से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी।
रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 8 विकेट खोकर 271 रन बनाए। बेन करन ने ब्रायन बेनेट के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। करन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके कुछ देर बाद बेनेट भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन की पारी खेली।
68 के स्कोर तक जिम्बाब्वे ने ब्रैंडन टेलर (9) के रूप में तीसरा विकेट भी गंवा दिया था। यहां से क्रेग इर्विन ने इनोसेंट काइया के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। इनोसेंट 55 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जिसके बाद इर्विन ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।
इर्विन 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजा ने अर्नेस्ट मासुकु (3) के साथ 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रजा 72 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 7 चौके शामिल रहे।
मेहमान टीम से नाथन एलिस ने सर्वाधिक 3 सफलताएं हासिल कीं। उनके अलावा, स्पेंसर जॉनसन और एडम जांपा को 2-2 विकेट हाथ लगे।
इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवरों में जीत हासिल की। इस टीम ने 25 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद जोश इंगलिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कूपर कोनोली के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए, जिसके बाद एलेक्स कैरी (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
जोश ने ओलिवर पीक (19) के साथ छठे विकेट के लिए 27 रन और नाथन एलिस के साथ आठवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस टीम ने 245 के स्कोर पर एडम जांपा (9) के रूप में नौवां विकेट गंवा दिया।
इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवरों में जीत हासिल की। इस टीम ने 25 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद जोश इंगलिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कूपर कोनोली के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए, जिसके बाद एलेक्स कैरी (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ग्रीम क्रेमर और सिकंदर रजा ने 2-2 विकेट चटकाए। 1 विकेट वेस्ली मधेवेरे के हाथ लगा।