कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है। सोमवार को जारी इस जर्सी में एक खास बदलाव किया गया है – इसमें "तीन सितारे" जोड़े गए हैं, जो टीम की तीन आईपीएल खिताबी जीत (2012, 2014, 2024) का प्रतीक हैं।

Advertisement

केकेआर ने जर्सी लॉन्च के लिए एक खास वीडियो जारी किया। इस वीडियो में रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमणदीप सिंह, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, मयंक मार्कंडे और लवनीथ सिसोदिया नई जर्सी पहने दिख रहे हैं।

Advertisement

टीम के लोगो के ऊपर तीसरे स्टार के अलावा इस बार जर्सी में एक और खासियत जोड़ी गई है। टीम की जर्सी की बांह पर एक सुनहरा आईपीएल बैज भी होगा, जो मौजूदा चैंपियन के सम्मान में 2025 सीजन से जोड़ा गया है।

"थ्री-एज्ड स्टार" थीम पर बनी इस नई जर्सी को बिक्री के लिए भी लॉन्च किया गया है। प्रशंसक इसे नाइट क्लब (केकेआर का आधिकारिक ऐप), वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों से खरीद सकते हैं।

केकेआर ने 3 मार्च (03/03) को नई बैंगनी और सुनहरी जर्सी लॉन्च करने का खास दिन चुना। इसी के साथ, टीम ने 'इन द नाइट स्काई' अभियान के तहत अंतरिक्ष में तीन असली सितारों को रजिस्टर करवाया और उनका नाम टीम के नारे 'कोर्बो', 'लोरबो' और 'जीतबो' रखा गया है। यह 2012, 2014 और 2024 में उनकी जीत को समर्पित है।

केकेआर ने अब तक चार बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है और तीन बार खिताब जीता है। 2021 में वे उपविजेता रहे थे और तब उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे शानदार वापसी में से एक की थी।

Advertisement

केकेआर ने 3 मार्च (03/03) को नई बैंगनी और सुनहरी जर्सी लॉन्च करने का खास दिन चुना। इसी के साथ, टीम ने 'इन द नाइट स्काई' अभियान के तहत अंतरिक्ष में तीन असली सितारों को रजिस्टर करवाया और उनका नाम टीम के नारे 'कोर्बो', 'लोरबो' और 'जीतबो' रखा गया है। यह 2012, 2014 और 2024 में उनकी जीत को समर्पित है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार