इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। 9 मई को स्थगित किए गए इस टूर्नामेंट के जल्द ही फिर से जारी रहने की संभावना है। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों की संघर्ष विराम की घोषणा के बाद आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस ने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार जीटी के खिलाड़ियों ने अपने अभ्यास सत्र शुरू कर दिए हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद लीग से जुड़े कई विदेशी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ स्वदेश वापस लौट चुके हैं, लेकिन जीटी की टीम बहुत प्रभावित नहीं हुई है। जीटी की टीम से केवल जोस बटलर और गेराल्ड कोएट्जी ही वतन वापस लौटे हैं।

Advertisement

जीटी के अधिकांश खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ अहमदाबाद में मौजूद हैं और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रेनिंग जारी है। यह जीटी का घरेलू मैदान है। शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रविवार को बताया कि बोर्ड सभी संबंधित लोगों और सरकारी अधिकारियों से बात करने के बाद आईपीएल फिर से शुरू होने की तारीख की घोषणा करेगा।

आईपीएल 2025 के इस सीजन में जीटी ने शानदार खेल दिखाया है और उन्होंने 11 में से 8 मैच जीते हैं। गुजरात टाइटंस इस समय अंक तालिका में सबसे ऊपर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी इतने ही मैच जीते हैं लेकिन जीटी का नेट रन रेट बेहतर है। उनके बचे हुए तीन में से दो मैच घर पर होने थे। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है और एक दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।

जीटी के अधिकांश खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ अहमदाबाद में मौजूद हैं और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रेनिंग जारी है। यह जीटी का घरेलू मैदान है। शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रविवार को बताया कि बोर्ड सभी संबंधित लोगों और सरकारी अधिकारियों से बात करने के बाद आईपीएल फिर से शुरू होने की तारीख की घोषणा करेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार