KKR VS LSG: मिशेल मार्श (81) और निकोलस पूरन (नाबाद 87) की आतिशी पारियों तथा उनके बीच 71 रन की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उसके ही घरेलू मैदान में मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

Advertisement

कोलकता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसका फायदा उठाते हुए लखनऊ ने ओपनिंग साझेदारी में 10.2 ओवर में 99 रन जोड़े। लखनऊ के दोनों ओपनरों मार्श और एडन मारक्रम ने आतिशी अंदाज में गेंदबाजों की पिटाई की। मारक्रम 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद मार्श और पूरन ने गेंदबाजों को पीटने का सिलसिला जारी रखा। मार्श ने 48 गेंदों पर 81 रन में छह चौके और पांच छक्के लगाए। पूरन ने टूर्नामेंट की अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। पूरन ने मात्र 36 गेंदों पर नाबाद 87 रन में सात चौके और आठ छक्के मारे।

कोलकता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसका फायदा उठाते हुए लखनऊ ने ओपनिंग साझेदारी में 10.2 ओवर में 99 रन जोड़े। लखनऊ के दोनों ओपनरों मार्श और एडन मारक्रम ने आतिशी अंदाज में गेंदबाजों की पिटाई की। मारक्रम 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार