Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया। रोमांच से भरे मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी जीत पर दर्ज की। सीजन की सातवीं जीत का श्रेय कप्तान रजत पाटीदार ने क्रुणाल पांड्या को दिया।

Advertisement

एमआई के खिलाफ मिली जीत के बाद आरसीबी के कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मेरी पल्स सामान्य है, लेकिन यह बहुत कड़ा मैच था। कुल मिलाकर यह शानदार मुकाबला रहा और खासतौर पर क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। वह हमारी इस जीत के सूत्रधार रहे।" क्रुणाल को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के फैसले पर रजत ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारा (टीम का) फैसला था। मुझे लगता है कि हमने टीम मीटिंग वगैरह में इस पर बात की है। हम जानते हैं कि वह इस तरह की पारियां खेल सकते हैं। वह पहले भी नंबर पांच पर खेल चुके हैं। हालांकि, हम उन्हें नंबर पांच पर खेलने का मौका देना चाहते थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। क्रुणाल के पास काफी अनुभव है और वह बड़े स्टेज या फिर दबाव भरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हैं।"

Advertisement

Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया। रोमांच से भरे मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी जीत पर दर्ज की। सीजन की सातवीं जीत का श्रेय कप्तान रजत पाटीदार ने क्रुणाल पांड्या को दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

रजत ने एमआई को 166 रनों के टोटल पर रोकने के लिए आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्होंने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए इस लक्ष्य को आसानी से चेज किया जाना चाहिए था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगाए। हालांकि, आरसीबी 167 रनों के लक्ष्य को मैच की आखिरी गेंद पर चेज करने में सफल रही। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार