M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट मैच करवाने के मुद्दे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाने को लेकर विधान सौधा के सब-कमेटी रूम में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के पदाधिकारियों और सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की।

Advertisement

इस मीटिंग में केएससीए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद, गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तुषार गिरिनाथ, राज्य के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. एमए सलीम, गृह विभाग के सेक्रेटरी केवी शरथ चंद्र, बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह, एजीडीपी आर. हितेंद्र और केएससीए के पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 24 दिसंबर को विजय हजारे क्रिकेट मैच करवाने की इजाजत मांगी है, जिसमें दर्शकों को स्टेडियम पहुंचकर मैच देखने की इजाजत नहीं होगी।

इस सिलसिले में, दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) कमिश्नर के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर, पब्लिक वर्क्स, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट और हेल्थ डिपार्टमेंट शामिल हैं। यह कमेटी चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। सरकार कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अगला फैसला लेगी।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 24 दिसंबर को विजय हजारे क्रिकेट मैच करवाने की इजाजत मांगी है, जिसमें दर्शकों को स्टेडियम पहुंचकर मैच देखने की इजाजत नहीं होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हुए। इसके बाद स्टेडियम को महिला विश्व कप के फाइनल सहित विश्व कप के कुल 5 मुकाबलों की मेजबानी गंवानी पड़ी थी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार