India Training: एशिया कप 2025 में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर सुनील गावस्कर ने बेहद अहम बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम बल्लेबाजी को मजबूत करने की जगह स्पिन गेंदबाजी को प्राथमिकता दे सकती है और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में आठवें नंबर पर खिला सकती है।

Advertisement

गावस्कर ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि वे सातवें नंबर पर अक्षर पटेल को उतार सकते हैं और बल्लेबाजी को आठवें नंबर तक नहीं बढ़ा सकते और गेंदबाजों पर ध्यान दे सकते हैं। शायद आठवें नंबर पर कुलदीप और फिर नौवें, दसवें और ग्यारहवें नंबर पर गेंदबाज रहेंगे।"

Advertisement

2025 एशिया कप के प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित एक वर्चुअल ग्रुप इंटरेक्शन में गावस्कर ने आईएएनएस से कहा, "प्लेइंग इलेवन में छह गेंदबाजो का होना अच्छा है। हो सकता है कि भारतीय टीम आठवें नंबर पर अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ न उतरें और बेहतर गेंदबाज के विकल्प पर विचार करे। ऐसे में कुलदीप जैसे गेंदबाज को मौका मिल सकता है।"

कुलदीप ने टी20 में भारत के लिए आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेला था। वह 40 टी20 मैचों में 69 विकेट ले चुके हैं।

भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी।

गावस्कर ने कहा कि यूएई के खिलाफ मैच में भारत के प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की जगह विपक्षी टीम के बल्लेबाजो की विविधता पर निर्भर करती है। मुझे लगता है पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम वरुण, कुलदीप और अक्षर के रूप में तीन स्पिनर के साथ उतरती है तो हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी का तीसरा विकल्प हो सकते हैं।

गावस्कर ने कहा कि यूएई के खिलाफ मैच में भारत के प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की जगह विपक्षी टीम के बल्लेबाजो की विविधता पर निर्भर करती है। मुझे लगता है पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

यूएई के पीच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में एशिया कप में स्पिनर्स को अधिक मौका मिलने की संभावना है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार