बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा घरेलू सीजन के लिए इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ करार किया है। क्लब ने बुधवार को भारत के प्रमुख खिलाड़ी के जुड़ने की घोषणा की।
इस समझौते के तहत, कुलदीप सितंबर में यॉर्कशायर के आखिरी चार काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों में से तीन खेलने के लिए हेडिंग्ले लौटने से पहले पांच वन-डे कप मैचों में हिस्सा लेंगे। उनका यह कार्यकाल शुक्रवार को नीथ में ग्लैमॉर्गन के खिलाफ 50 ओवरों के मैच से शुरू होगा।
कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिल सका। इस फैसले ने फैंस को हैरान किया। कुलदीप ने क्लब की तरफ से जारी बयान में कहा, "मैं यॉर्कशायर से जुड़कर बहुत खुश हूं और इस मौके के लिए आभारी हूं। यॉर्कशायर के शानदार इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मुझे हमेशा इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने की चुनौती पसंद है। मैनेजमेंट से बात करने के बाद, मैं टीम से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हो गया और हेडिंग्ले में अपने समय के दौरान सकारात्मक योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"
31 वर्षीय कुलदीप यादव ने 18 टेस्ट मुकाबलों में 22.35 की औसत के साथ 79 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान साल 2024 में इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 19 विकेट हासिल किए थे।
वनडे फॉर्मेट में कुलदीप ने 121 मुकाबलों में 194 विकेट निकाले हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25/6 रहा है। कुलदीप ने भारत की तरफ से 54 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 13.74 की औसत के साथ 95 विकेट चटकाए।
31 वर्षीय कुलदीप यादव ने 18 टेस्ट मुकाबलों में 22.35 की औसत के साथ 79 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान साल 2024 में इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 19 विकेट हासिल किए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
कुलदीप के अलावा, युजवेंद्र चहल (नॉर्थम्पटनशायर), जयदेव उनादकट (ससेक्स), मानव सुथार (वार्विकशायर), आर. साई किशोर (ग्लॉस्टरशायर) और आशुतोष शर्मा (हैम्पशायर) काउंटी डील हासिल करने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।