पंजाब किंग्स मंगलवार को अपने घरेलू मैदान, न्यू इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग जीटी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नए सीजन में एक मजबूत और ज्यादा बेहतर टीम को लेकर भरोसा जताया।

Advertisement

पोंटिंग ने जोर देकर कहा कि भले ही पिछले सीजन में टीम टेबल में टॉप पर रही थी, जो कि एक अच्छी बात थी, लेकिन टीम इस नए अभियान की शुरुआत एक नई सोच के साथ कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "फ्रेंचाइजी के लिए पिछला सीजन बहुत शानदार रहा था, उस पर सोचना अच्छा लगता है, लेकिन नए साल में उसका कोई मतलब नहीं रह जाता। अब सभी के लिए स्कोर 0-0 है। हमें फिर से शुरुआत करनी होगी।"

कोच ने इस सीजन में टीम की गहराई और लचीलेपन में आए सुधार को भी एक बड़ी ताकत बताया, क्योंकि टीम के पास हर भूमिका के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।

मुख्य कोच ने कहा, "हमारे पास उन खास भूमिकाओं के लिए वही खिलाड़ी हैं जो हम चाहते थे, लेकिन हमारे पास उन ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए बैक-अप खिलाड़ी भी मौजूद हैं - हमारी 25 खिलाड़ियों की पूरी टीम में। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर, हम इस बार ज्यादा मजबूत होंगे।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे कई खिलाड़ियों के खेल में स्वाभाविक रूप से सुधार आया है, और अगर हम कल से शुरू होने वाले अगले दो महीनों में उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा पाते हैं, तो कोई वजह नहीं है कि हमारा प्रदर्शन पिछले साल से बेहतर न हो।"

Advertisement

पोंटिंग ने प्लेइंग इलेवन तय करते समय मैदान के हालात के हिसाब से खुद को जल्दी ढालने के महत्व को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे कई खिलाड़ियों के खेल में स्वाभाविक रूप से सुधार आया है, और अगर हम कल से शुरू होने वाले अगले दो महीनों में उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा पाते हैं, तो कोई वजह नहीं है कि हमारा प्रदर्शन पिछले साल से बेहतर न हो।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पोंटिंग ने कहा, "हमें कल अच्छी शुरुआत करनी होगी और अपने घरेलू मैदान पर अच्छा खेलना होगा। सच कहूं तो मुझे लगता है कि हमारे पास पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बेहतर टीम है। हमारे युवा खिलाड़ी अब ज्यादा अनुभवी हो गए हैं, और इस साल हमने जो विदेशी खिलाड़ी टीम में शामिल किए हैं, वे पिछले साल की टीम के मुकाबले ज्यादा बेहतर हैं। कुल मिलाकर, मैं इस सीजन के शुरू होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार