Legends Intercontinental T20: लीजेंड्स इंटरकांटिनेंटल टी20 (LIT20) के पहले सीजन का आयोजन 18 से 30 अगस्त तक होने जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने शनिवार को यह शेड्यूल जारी किया।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में सात टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इन टीमों में इंडो किंग्स, एशियन एवेंजर्स, यूरो रेंजर्स, अमेरिकन मैवेरिक्स, ट्रांस-तस्मान टाइटंस, अफ्रीकन लायंस और कैरिबियन वाइकिंग्स शामिल हैं। लीग के राउंड रॉबिन फॉर्मेट के बाद टॉप चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।

Advertisement

कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर दिन दो मैच होंगे। टूर्नामेंट का आगाज इंडो किंग्स और एशियन एवेंजर्स के बीच होगा, जबकि लीग स्टेज का आखिरी मैच ट्रांस-तस्मान टाइटन्स और अफ्रीकन लायंस के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। सेमीफाइनल 29 अगस्त को और फाइनल 30 अगस्त को होगा।

लीग के चेयरमैन और सीओओ अरुण पांडे ने कहा, "लीजेंड्स इंटरकांटिनेंटल टी20 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि क्रिकेट की वैश्विक भावना का जश्न है। हम इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट लीजेंड्स के लिए न केवल अपने सुनहरे दिनों को दोहराने का, बल्कि अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करने का भी एक मंच है। अब हम एक्शन शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते।"

कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर दिन दो मैच होंगे। टूर्नामेंट का आगाज इंडो किंग्स और एशियन एवेंजर्स के बीच होगा, जबकि लीग स्टेज का आखिरी मैच ट्रांस-तस्मान टाइटन्स और अफ्रीकन लायंस के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। सेमीफाइनल 29 अगस्त को और फाइनल 30 अगस्त को होगा।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार