इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लॉर्डस टेस्ट में मौका मिला, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। आर्चर भारत के खिलाफ सीरीज के शेष मुकाबलों में खेलने को उत्सुक हैं। वह खुद को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज के लिए 'हकदार' साबित करना चाहते हैं।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए पांच विकेट झटके। लॉर्ड्स में उनके शानदार प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, इंग्लैंड अभी भी जोफ्रा आर्चर के वर्कलोड को लेकर सतर्क होगा। आर्चर कोहनी की चोट और पीठ की तकलीफ के चलते लंबे वक्त मैदान से दूर रह चुके हैं।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर ने कहा, "अगर वह मुझे मौका दें, तो मैं बाकी दो मैचों में खेल सकता हूं। मैं यह सीरीज नहीं हारना चाहता। मैंने ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉब की से कहा था कि मैं टेस्ट समर और एशेज खेलना चाहता हूं।"

जोफ्रा आर्चर ने कप्तान बेन स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में टेस्ट टीम में वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "टेस्ट क्रिकेट वह फॉर्मेट है, जिसमें वापसी करने में सबसे ज्यादा समय लगता है। मैं पिछले कुछ साल से वनडे और टी20 क्रिकेट ही खेल रहा था।

तेज गेंदबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि 'बैज' (ब्रैंडन मैकुलम) की सोच वाली यह टीम उसी अंदाज में क्रिकेट खेलती है, जैसा मैं पसंद करता हूं। यही वजह है कि मैं वापसी के लिए और इंतजार नहीं कर सकता था। तेज गेंदबाजी करना अच्छा लगता है, लेकिन सबसे जरूरी बात विकेट लेना है।"

जोफ्रा आर्चर ने कप्तान बेन स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में टेस्ट टीम में वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "टेस्ट क्रिकेट वह फॉर्मेट है, जिसमें वापसी करने में सबसे ज्यादा समय लगता है। मैं पिछले कुछ साल से वनडे और टी20 क्रिकेट ही खेल रहा था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के 'द ओवल' में होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार