पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने का खामियाजा इंग्लिश टीम को भुगतना पड़ा।

Advertisement

बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए पहले वनडे में मिली हार के बाद कप्तान ब्रूक ने कहा, "जाहिर है, यह अच्छी शुरुआत नहीं है। मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में 20 रन पर 5 विकेट खो दिए, जिसके कारण हम बैकफुट पर चले गए। हालांकि, मुझे लगा कि जिस तरह से खिलाड़ियों ने डटकर सामना किया और गेंद से हमें मैच में वापस लाने की कोशिश की, वह जबरदस्त था। हम एक अच्छे टोटल तक पहुंच गए थे, जिसे डिफेंड किया जा सकता था। हालांकि, सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी कोशिश की।

उन्होंने आगे कहा, "हां, हमेशा ही 20 रन पर 5 विकेट खोना कभी भी अच्छा नहीं होता। हम मैच के उस समय में निश्चित रूप से थोड़ा बेहतर खेलना चाहते थे। हालांकि, जैसा मैंने कहा कि बोर्ड पर 260 रन बनाना और उस दौरान अच्छी बल्लेबाजी करना, रूट और डॉसन की शानदार कोशिश थी। उनकी पार्टनरशिप और आखिर में कुछ छोटी-छोटी ,लेकिन अहम पारियों ने भी इसमें मदद की।"

बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए पहले वनडे में मिली हार के बाद कप्तान ब्रूक ने कहा, "जाहिर है, यह अच्छी शुरुआत नहीं है। मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में 20 रन पर 5 विकेट खो दिए, जिसके कारण हम बैकफुट पर चले गए। हालांकि, मुझे लगा कि जिस तरह से खिलाड़ियों ने डटकर सामना किया और गेंद से हमें मैच में वापस लाने की कोशिश की, वह जबरदस्त था। हम एक अच्छे टोटल तक पहुंच गए थे, जिसे डिफेंड किया जा सकता था। हालांकि, सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी कोशिश की।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से जो रूट ने सर्वाधिक 76 रन बनाए और वह नाबाद रहे, जबकि लियाम डॉसन ने 68 रनों का योगदान दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने 259 रनों के लक्ष्य को 45.2 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल 80 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ( नाबाद 52 रन) और अक्षर पटेल (नाबाद 57 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार