ICC World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से शुरू होगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप का मानना है कि कप्तान बेन स्टोक्स गेंदबाजी में भी हाथ आजमा सकते हैं।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने टेस्ट में 32.07 की औसत से 197 विकेट लिए हैं। हालांकि, बाएं घुटने की परेशानी के कारण पिछले साल लॉर्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान उन्होंने इस प्रारूप में आखिरी बार गेंदबाजी की थी।

Advertisement

विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में भारत में वनडे विश्‍व कप में खेलने के बाद स्टोक्स ने नवंबर में घुटने की सर्जरी कराई और हाल ही में नेट्स में गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है।

राजकोट टेस्ट में शर्मनाक हार और सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अगले मैच यानी चौथे टेस्ट से गेंदबाजी करने की ओर इशारा किया था।

ओली पोप ने कहा, "इसकी निश्चित तौर पर संभावना है। हालांकि, स्टोक्स ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। देखते हैं क्या होता है। वैसे उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास किया है। अगर उन्हें ठीक लगता है तो उम्मीद है कि हम उन्हें रांची टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते दिखेंगे।"

ओली पोप ने यह भी कहा कि अगर उन्हें अपने घुटने पर पूरा भरोसा हो तो हमें उनकी राय और मेडिकल टीम की सलाह पर भी यकीन करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार