India vs Nepal at Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (3 अक्टूबर) को नेपाल के खिलाफ हांग्जो में पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में एशियन गेम्स 2023 में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। यह एशियन गेम्स का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला है और  भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 6.30 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

भारत पहली बार इन खेलों की क्रिकेट स्पर्धा में हिस्सा ले रहा है। टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। 9 साल बाद एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया गया है। भारत ने सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जहां उसका मुकाबला नेपाल से होना है। 

Advertisement

वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह,राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार, तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

वहीं नेपाल पहले राउंड में दो मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने धमाकेदार जीत हासिल की है। नेपाल ने पहले मैच में मंगोलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मैच में मालदीव को 138 रनों से हराया था। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

Advertisement

नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, कुशल मल्ला, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, बिनोद भंडारी (विकेटकीपर), करण केसी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिचाने।

कहां देखें मुकाबला ( India vs Nepal, Asian Games Live Telecast)

Also Read: Live Score

Advertisement

सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 पर  मैच सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे सोनी स्पोर्ट्स टेन 3  पर हिंदी में भी दिखाया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद सोनी लिव की ऐप और वेबसाइट पर ले सकते हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार