भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है।

Advertisement

पंत ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2017-2018 सत्र में खेला था। वह सीधे राजकोट में टीम से जुड़ सकते हैं, जहां 23 जनवरी से मैच खेला जाना है।

Advertisement

डीडीसीए प्रमुख रोहन जेटली ने आईएएनएस को बताया, "भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है।"

पंत का प्रदर्शन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिलाजुला रहा था जहां भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। पंत ने केवल 28.33 की औसत के साथ 255 रन बनाए थे।

सिडनी में भारत की हार के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट खिलाड़ियों के लिए जब भी संभव हो घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हिस्सा लेने के महत्व पर जोर दिया। पंत 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

दिल्ली फिलहाल ग्रुप डी में पांच मैचों में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शेष दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए 38 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किए गए हैं। कोहली ने आखिरी बार 2012 में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेला था।

वहीं, मंगलवार को भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा 23 जनवरी से शुरू होने वाले 2024-25 रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले प्रशिक्षण सत्र के लिए मुंबई की टीम में शामिल हुए।

दिलचस्प बात यह है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शेष दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए 38 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किए गए हैं। कोहली ने आखिरी बार 2012 में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेला था।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार