मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन भारत के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास के बीच टकराव हो गया। यह घटनाक्रम 10वें ओवर के दौरान घटित हुआ जब कोहली और कोंस्टास ओवर की समाप्ति के बाद पिच पर आपस में टकरा गए। इसके तुरंत बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच ज़ुबानी भिड़ंत भी हुई लेकिन यह ज़्यादा देर नहीं चली और उस्मान ख़्वाजा ने बीच बचाव कर दिया।

Advertisement

सत्र में बाद में रिप्ले सामने आने पर यह दिखा कि कोंस्टास दूसरे छोर की ओर जा रहे थे लेकिन पिच के बाहर से गेंद को हाथ में टॉस करते हुए आ रहे कोहली कोंस्टास से टकरा गए।

Advertisement

कोंस्टास ने चैनल सेवन को बाद में कहा, "मैं समझ नहीं पाया। मैं दस्ताने ठीक कर रहा था और तब कंधे टकरा गए। लेकिन यह क्रिकेट में होता रहता है।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री के दौरान कहा, "ज़रा देखिए विराट कैसे चल रहे हैं। विराट पिच की दाईं तरफ़ गए और इस टकराव की शुरुआत उन्हीं की ओर से हुई।"

चैनल सेवन से बात करते हुए साइमन टॉफ़ेल ने इस घटनाक्रम पर बात करते हुए इस घटना को आईसीसी के कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत अनुचित करार दिया।

टॉफ़ेल ने कहा, "डायरेक्टर द्वारा मुहैया कराए गए लॉन्ग शॉट से यह स्पष्ट होता है कि विराट कोहली अपनी लाइन बदलते हुए कोंस्टास की लाइन में आ रहे हैं।आईसीसी के कोड ऑफ़ कंडक्ट में एक प्रावधान है, जो अनुचित शारीरिक व्यवहार से संबंधित है। दिन के खेल की समाप्ति के बाद देखना होगा कि कोहली का यह व्यवहार इसके दायरे में आता है या नहीं। मुझे लगता है कि अंपायर और रेफ़री इस मामले को गंभीरता से ले रहे होंगे," ।

Advertisement

चैनल सेवन से बात करते हुए साइमन टॉफ़ेल ने इस घटनाक्रम पर बात करते हुए इस घटना को आईसीसी के कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत अनुचित करार दिया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार