ODI WC: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बीमार होने के कारण बाहर हुए शुभमन गिल की जगह ईशान किशन कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

जैसा कि उम्मीद थी, ठीक वैसा ही हुआ है। भारत ने चेपॉक की पिच पर तीन स्पिनर के साथ उतरने का फैसला किया। वहीं, शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका मिला है।

Advertisement

टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां अच्छी नजर आ रही हैं और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद टर्न करेगी आपको यह समझने की जरूरत है कि किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है और उसके अनुसार रणनीति बनानी होगी।"

विश्व कप मुकाबलों में भारत के खिलाफ आमने-सामने के रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया 8-4 से आगे है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पिछले महीने तीन मैचों की श्रृंखला खेली थी, जहां मेजबान टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की।

प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार