ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स ने अपने घरेलू करियर पर विराम लगाने का फैसला किया है। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स से संन्यास की घोषणा की है।

Advertisement

हेनरिक्स का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर पिछले साल खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2025-26 सीजन में न्यू साउथ वेल्स के सफल वन-डे कप अभियान में पांच मैच खेले। उन्होंने सिडनी सिक्सर्स को बिग बैश लीग (बीबीएल) के 15वें सीजन के फाइनल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई, लेकिन उन्हें बीबीएल के 16वें सीजन के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला।

39 वर्षीय ऑलराउंडर पिछले 22 वर्षों से पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए खेल को अलविदा कहकर जिंदगी के अगले पड़ाव की ओर बढ़ने का सही समय है। हेनरिक्स ने बताया कि उन्हें दूसरी बीबीएल टीमों से भी खेलने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन सिडनी सिक्सर्स और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के साथ उनका रिश्ता इतना खास था कि वह कहीं और जाने के बारे में नहीं सोच सके।

हेनरिक्स ने कहा कि वह उन सभी खिलाड़ियों, कोचों और लोगों के आभारी हैं, जिनके साथ उन्हें खेलने और काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि अगर इन रिश्तों और लोगों के प्रति उनके लगाव की वजह नहीं होती, तो शायद वह इससे पहले ही संन्यास ले चुके होते। हेनरिक्स ने 17 साल की उम्र में न्यू साउथ वेल्स के लिए पहला कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वह बीबीएल के सभी 15 सीजन सिडनी सिक्सर्स के साथ खेले और टीम को तीन बार खिताब जिताने में योगदान दिया। बिग बैश लीग के 9वें और 10वें सीजन में सिक्सर्स ने लगातार दो बार ट्रॉफी जीती थी।

39 वर्षीय ऑलराउंडर पिछले 22 वर्षों से पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए खेल को अलविदा कहकर जिंदगी के अगले पड़ाव की ओर बढ़ने का सही समय है। हेनरिक्स ने बताया कि उन्हें दूसरी बीबीएल टीमों से भी खेलने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन सिडनी सिक्सर्स और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के साथ उनका रिश्ता इतना खास था कि वह कहीं और जाने के बारे में नहीं सोच सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि हेनरिक्स पूरी तरह क्रिकेट से दूर नहीं होंगे। वह आने वाले समय में विदेशी टी20 लीग में खेलते रहेंगे। वह अगले महीने अपने देश पुर्तगाल की ओर से 2028 टी20 वर्ल्ड कप के यूरोपीय क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह अगस्त से शुरू होने वाली नई यूरोपीय टी20 प्रतियोगिता में ग्लासगो कॉस्मिक टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स में हेनरिक्स का योगदान आगे भी जारी रहेगा। वह 2025 के अंत से क्रिकेट एनएसडब्ल्यू फाउंडेशन के डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार