Breaking Boundaries: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। दोनों मैचों में मुंबई इंडियंंस की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक लगाया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने नेट साइवर-ब्रंट को लेकर अहम बयान दिया है।
जियोस्टार पर मिताली राज ने कहा, "नेट साइवर-ब्रंट की बात करें तो, हो सकता है कि उनके कुछ गेम अच्छे न रहे हों, लेकिन आप जानते हैं कि उनसे हमेशा एक बड़ी पारी आने वाली है। जब वह मैदान पर उतरीं, तो उन्होंने जो अप्रोच और इरादा दिखाया, उससे लगा कि वह टीम में योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया, लेकिन एक यूनिट के तौर पर, मुंबई इंडियंस को पता था कि अगर उन्हें जीत हासिल करनी है, तो उन्हें अच्छा करना होगा। मुंबई इंडियंस की किस्मत काफी हद तक उन पर टिकी है। जब वह अच्छा करती हैं, तो टीम अच्छा करती है।"
मिताली ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर कहा कि जब वह मैदान में उतरी, तो गेंद को अच्छी तरह से टाइम कर रही थी। उसने अपनी नजरें जमाने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं लीं। उसने शुक्रवार को जहां छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा, जो शॉट खेले वे बहुत क्लीन थे।
जियोस्टार पर मिताली राज ने कहा, "नेट साइवर-ब्रंट की बात करें तो, हो सकता है कि उनके कुछ गेम अच्छे न रहे हों, लेकिन आप जानते हैं कि उनसे हमेशा एक बड़ी पारी आने वाली है। जब वह मैदान पर उतरीं, तो उन्होंने जो अप्रोच और इरादा दिखाया, उससे लगा कि वह टीम में योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया, लेकिन एक यूनिट के तौर पर, मुंबई इंडियंस को पता था कि अगर उन्हें जीत हासिल करनी है, तो उन्हें अच्छा करना होगा। मुंबई इंडियंस की किस्मत काफी हद तक उन पर टिकी है। जब वह अच्छा करती हैं, तो टीम अच्छा करती है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में नेट साइवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर दोनों का बल्ला नहीं चला था।