बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी तैजुल इस्लाम और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़कर करियर में दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने मई 2021 में यह खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

मुशफिकुर रहीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के तहत पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 39 वर्षीय मुशफिकुर ने दो टेस्ट मुकाबलों में 63.25 की औसत से 253 रन बनाए। इससे बांग्लादेशी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में ऊपर आने में मदद मिली।

Advertisement

मुशफिकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 71 रन बनाए थे, जिसके बाद 22 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 137 रन बनाए थे।

अवॉर्ड मिलने के बाद मुशफिकुर ने कहा, "फिर से आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना बहुत सम्मान की बात है। मुझे इसकी बहुत खुशी है कि यह सम्मान मुझे टेस्ट क्रिकेट में मेरे प्रदर्शन के लिए मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ हमारी यादगार सीरीज जीत में मेरे साथी खिलाड़ी तैजुल ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत हम सभी लंबे समय तक याद रखेंगे। हमारी जीत से हमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में ऊपर आने में भी मदद मिली, जिससे टीम के लिए यह उपलब्धि और भी खास हो गई है। मैं अपने साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का उनकी मदद के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आगामी महीनों में बांग्लादेश की सफलता में और योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"

मुशफिकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 71 रन बनाए थे, जिसके बाद 22 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 137 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह नया सम्मान बांग्लादेश क्रिकेट के लिए मुशफिकुर की अहमियत को दिखाता है। मुशफिकुर अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन ने न सिर्फ सीरीज में यादगार जीत दिलाई, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बांग्लादेश की उम्मीदों को भी मजबूत किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार