India Wins T20 World Cup: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारतीय टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में ईशान किशन ने बल्ले से अहम योगदान दिया। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ईशान ने उम्मीद जताई कि उनका प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करेगा।
एयरपोर्ट पर ईशान, पिता प्रणव पांडे के साथ नजर आए। ईशान का फैंस ने जोरदार स्वागत किया। वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम में दमदार वापसी करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका शानदार कमबैक शहर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। किशन ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा, "हमारी टीम जीती है। जाहिर है यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अच्छी बात है। हमें उम्मीद है कि हम इसी तरह क्रिकेट खेलते रहेंगे और जीतते रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि मेरा मानना है कि मैं जितना बेहतर प्रदर्शन करूंगा, यहां के युवा बच्चों को उतना ही ज्यादा प्रेरित करूंगा, जो आगे बढ़ना चाहते हैं। मैं हमेशा यह पक्का करने की कोशिश करता हूं कि हर कोने से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी निकलकर आएं। अब जब हमने वर्ल्ड कप खेला है, तो यह दिखाता है कि कड़ी मेहनत से आप कहीं से भी सफल हो सकते हैं।"
ईशान का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लाजवाब रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 9 मुकाबलों में 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए। ईशान के प्रदर्शन में निरंतरता नजर आई। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। ईशान ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि मेरा मानना है कि मैं जितना बेहतर प्रदर्शन करूंगा, यहां के युवा बच्चों को उतना ही ज्यादा प्रेरित करूंगा, जो आगे बढ़ना चाहते हैं। मैं हमेशा यह पक्का करने की कोशिश करता हूं कि हर कोने से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी निकलकर आएं। अब जब हमने वर्ल्ड कप खेला है, तो यह दिखाता है कि कड़ी मेहनत से आप कहीं से भी सफल हो सकते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
ईशान से जब उनसे भविष्य के प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "कुछ खास नहीं, बस रन बनाते रहो, खेलते रहो और जीतते रहो।" वहीं, ईशान के पिता प्रणव ने भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। हमने इतिहास दोहराया है और हार का बदला भी लिया है। अब हम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे।" ईशान अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।