नेपाल क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार है, जब नेपाल ने किसी फुल मेंबर नेशन के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती।

Advertisement

नेपाल ने शनिवार को शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले, नेपाल की टीम ने 27 सितंबर को 19 रन से पहला टी20 मुकाबला अपने नाम किया था।

Advertisement

शाहजाह क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल ने 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। नेपाल ने 43 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से आसिफ शेख ने संदीप जोरा के साथ चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूती दी।

संदीप जोरा ने 39 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली, जबकि आसिफ शेख ने 47 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 68 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से कप्तान अकील हुसैन और काइल मेयर्स ने 2-2 शिकार किए। इनके अलावा, जेदिया ब्लेड्स ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 17.1 ओवरों में महज 83 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज को 2.2 ओवर में ज्वेल एंड्रयू (2) के रूप में महज 4 रन पर पहला झटका लगा। इसके बाद टीम लगातार अपने विकेट गंवाती गई।

विपक्षी खेमे से कप्तान अकील हुसैन और काइल मेयर्स ने 2-2 शिकार किए। इनके अलावा, जेदिया ब्लेड्स ने एक विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी टीम की ओर से मोहम्मद आदिल आलम ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि कुशल भर्तेल ने 24 रन देकर 3 शिकार किए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार