ICC Cricket World Cup Match: मौजूदा विश्व कप में इंग्लैंड की अफगानिस्तान से 69 रन की चौंकाने वाली हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल एथरटन ने खिलाड़ियों, विशेषकर गेंदबाजों की आलोचना करते हुए उन्हें "अंडरकुक्ड" बताया यानि अपरिवक्व।

Advertisement

यह जीत पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप में अफगानिस्तान की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में रविवार को अफगानिस्तान ने गत चैंपियन इंग्लैंड को पछाड़ दिया।

अफगानिस्तान ने इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ 284 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लिश टीम 215 रनों पर सिमट गई।

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए माइकल एथरटन ने कहा, "इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहद खराब है। चाहे वोक्स हो या सैम हर कोई रन लुटा रहा है। इसके कई कारण हैं, ये खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में अपने आपको सही से फिट नहीं कर पा रहे हैं।

"मुझे लगता है कि इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खराब शुरुआत की। शुरुआती ओवरों में हीपांच वाइड, एक फ्री हिट। बेयरस्टो से एक मिसफील्ड जो चार रन के लिए चली गई।"

Advertisement

किसी भी प्रारूप में अफगानिस्तान से पहली हार के बाद इंग्लैंड को टूर्नामेंट में अपने पहले तीन मैचों में केवल एक जीत मिली और शेष छह ग्रुप मैचों में गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह गई।

Also Read: Live Score

इंग्लैंड का अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि अफगानिस्तान का मुकाबला 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार